दुनिया ये इन फैक्ट्स से है आप भी अनजान : जानकर चौंक जायेंगे

ये दुनिया जितनी खूबसूरत है उतनी ही रोचक और रहस्यमयी भी।  इस  दुनिया में दिन-प्रतिदिन अजीब ग़रीब कारनामे होते रहते है।  जिनके बारे  में  शायद ही आप जानते होंगे, यहाँ तक की कई चीजें ऐसी होती है जिनके बारे में आपको पता ही नहीं होगा।  आज हम आपको इस ब्लॉग में ऐसे ही फैक्ट्स बताएँगे जिनपर आपको भी भरोशा नहीं होगा पर ये बिल्कुल सत्य है।  आइये जानते है देश दुनिया से जुडी कुछ ऐसी ही आश्चर्यजनक फैक्ट्स

Image Source : Internet

1. क्या आप जानते हैं BT Saravi Kedney Hospital गुजरात  स्थित दुनिया का पहला ऐसा अस्पताल है जिसको किडनी के आकार का बनाया गया है क्यूंकि इसमें किडनी के मरीजों का इलाज़ किया जाता है।  आपको बता दें की किडनी के आकृति का अस्पताल पुरे विश्व में पहली बार बन रहा है जो कुछ ही समय में बनकर तैयार होगा।

2. क्या आप जानते हैं अगर आप नार्वे में कोई क़िताब पब्लिश करते है तो नार्वे की सरकार आपके क़िताब की 1000 कॉपी खरीदती है।  दरअसल नार्वे की art Councial जो की एक सरकारी संस्था है कला और साहित्य को बढ़ावा देने के लिए हर पब्लिशर की हज़ार कॉपी ख़रीदने की गारंटी लेती है और देश के सभी लाइब्रेरी में बाँट देती है और आपको बता दें की पूरी दुनिया में नार्वे ही एक ऐसा देश है जहाँ ऐसा कुछ होता है।  

3. साल 1960 में मलेशिया के BORNEO आइलैंड में फसलों को भारी मात्रा में चूहे खा रहे थे, दरसल यहाँ चूहों की संख्या इतनी बढ़ गयी थी  की हर जग़ह चूहे ही नज़र आते थे और लोग इनसे परेशान हो गए थे।  तब एक Cat Operation लांच किया गया था जिसमे लगभग 13000 बिल्लिओं को इस आइलैंड पर एयरोप्लेन से उतारा  गया और कुछ ही दिनों में उस आइलैंड से 90 % चूहे ख़त्म हो गए।

Image Source : Internet

4. क्या आप जानते  है की जब आप छीकतें हो तो आपके नाक से निकलने वाले कण 160 KM/H की रफ़्तार से जाते है।

5. आपने  मुर्गे या मुर्गियों की आवाज़ तो जरूर सुनी होगी।  आमतौर पर ये इतनी तेजी से बोलते है की हमें दूर से ही इनकी आवाज़ सुन जाते है।  लेकिन क्या आपको  पता है की नेचर ने मुर्गियों में एक नेचुरल इयरप्लग सिस्टम दिया है जैसे ही वो अपने मुहं को आगे करते है चिल्लाने के लिए वैसे ही उनके कान के ऊपर मांस का टुकड़ा आकर उनके कान को ब्लॉक कर देता है ताकि उनके खुद के आवाज़ से उनका कान न फट जाएँ।  

6. क्या आपको  पता है की जिस तरह से हम सूर्यास्त धरती पर लाल कलर का देखते है वैसे ही अगर हमें  मंगल पर सूर्यास्त देखने को मिले तो वो हमें नीला दिखाई देगा।  

7. वैसे तो पेरिस में Eiffel Tower है जो दुनिया  का सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट में से एक है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की ये tower पहले Barcelona में बनाने वाला था।  फ्रांस के पड़ोसी देश स्पेन के Barcelona में इसका डिज़ाइन सबमिट किया गया था लेकिन वहां के सरकार ने ये कहकर ठुकरा दिया की इसमें सर्वाधिक खर्च लगेगा और ये टावर तो रेडियो टावर की तरह है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *