Top tourist place in India : भारत के ये 5 Tourist Place जो कराएँगे जन्नत का एहसास

tourist place in india

भारत उन देशों में से एक है जिन्हे पर्यटन के दृष्टि से काफी अहम् माना जाता है।  हर साल हमारे देश में दुनिया भर के देशों से लाखो करोड़ों सैलानी यहाँ घूमने आते है।  उनके मन में हमारे देश के वातावरण से लेकर इतिहासिक स्थान और टूरिस्ट प्लेसेस इतने पसंद आते है की सालोँ तक उनके मन में ये छवि बनी रहती है। इसलिए आज हम आपके लिए लाये है भारत के ऐसे 10 स्थान जहाँ आपको जरूर जाना चाहिए और ये स्थान किसी जन्नत से काम नहीं है। तो आइये जानते है –

Top tourist place in India

फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान ( Uttarakhand )

अगर आप भी उन व्यक्तियों में से एक है जिन्हे प्रकृति के साथ रहना पसंद है तो इस फूलों की घाटी को जरूर देखने जाएँ | फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान एक फूलों की घाटी का नाम है, जिसे अंग्रेजी में Valley of Flowers कहते हैं। यह भारतवर्ष के उत्तराखण्ड राज्य के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित है और यह लगभग 87 के क्षेत्र में फैला हुआ है। यहाँ के प्राकृतिक नज़ारे और यहाँ के फूलों के खुशबू  को देखकर आप सब कुछ भूल जायेंगे और आपको यहाँ प्रकृति के साथ जीने का एक मौका मिलता है।

मनाली -

मनाली जाना तो लगभग हर भारतीय का सपना होता है क्युकी ये स्थान ही इतना आकर्षक है जो अपने प्राकृतिक वातावरण के और अपने प्राकृतिक सुंदरता के कारण लाखों लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।  मनाली (Manali) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के कुल्लू ज़िले में स्थित एक नगर है। दिल्ली से इसकी दूरी लगभग 550 किलोमीटर है। चारों तरफ़ बर्फ़ की चादर , ऊंचे ऊँचे पहाड़ , झरने  ये नज़ारा ही कुछ और होगा।  यहाँ आप पैरा ग्लाइडिंग का अनुभव जरूर लीजियेगा।  ये अनुभव पर्यटकों को इतना पसंद आता है की उनका यहाँ आने का मन बार बार करता है।

ऊटी -

पहाड़ों की रानी के नाम से मशहूर तमिलनाडु में स्थित ऊटी दक्षिण भारत का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है जहाँ की घाटियां और पहाड़ लाखों लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है यहाँ पर पहाड़ो की श्रृंखलाएं और सुन्दर घाटियां है , गर्मियों के समय में यहाँ पर  घूमना  बहुत ही यादगार होता है। यहाँ के नज़ारे आपको अपनी तरफ आकर्षित कर लेते है।  यहाँ दूर दूर तक फैली हरियाली, चाय के बाग़ , अलग अलग तरह के पेड़ पौधे, खूबसूरत सड़कें , यहाँ की घुड़सवारी आपको मग्न कर देंगे।  यहाँ पर स्थित नीलगिरि की पहाड़ियां बेहद सुन्दर है | यहाँ झीलों में आप नौका विहार भी कर सकते है।  और साथ ही यहाँ से कुछ किलोमीटर की दुरी पर एक प्राणी विहार है जो आपके लिए एक अच्छा अनुभव हो सकता है यहाँ आपको जानवरों की कई दुर्लभ प्रजातियां देखने को मिल जाती है।  

दार्जिलिंग -

पश्चिम बंगाल में स्थित  दार्जिलिंग एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है यह भारत के पूर्वी हिस्से में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जहाँ की टॉय ट्रेन की यात्रा ऐसी है जिसे आपको मिस नहीं करना चाहिए।  यहाँ से सुन्दर सुन्दर पहाड़ों के दृश्य , यहाँ के सीढ़ी नुमा खेत, यहाँ की घाटियां आपको अपनी ओर आकर्षित करती है , वास्तव में यहाँ का नजारा आपको बेहद ख़ुशी का अनुभव देता है अगर आपको कभी मौका मिले तो एक बार यहाँ की सैर जरूर करियेगा।  

पूगा घाटी ( लद्दाख ) -

लद्दाख वास्तव में  बेहद खूबसूरत जगह है  देश और दुनिया से बड़ी तादाद में सैलानी लद्दाख घूमने के लिए आते  हैं. लाखों लोग यहाँ की खूबसूरती देखने प्रतिवर्ष यहाँ आते है , क्योंकि यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और मौसम उन्हें अपनी तरफ खिंच ले आता है | लद्दाख में तो घूमने की बहुत सारी जगहें है, यहाँ की सुन्दर घाटियां , सुन्दर तालाब , यहाँ के पहाड़ यहाँ आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेते है ऐसे में  एक सुन्दर पूगा घाटी का नाम भी आता है अगर आपने भी अभी तक इस घाटी को नहीं देखा है तो एक बार यहाँ का सैर जरूर करिये।  यह लेह से लगभग 176 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और ये घाटी अपने गर्म झरनो के लिए मशहूर है ऐसा  कहा जाता है की इनके पानी में औषधीय गुण पाए जाते है।  साथ ही यहाँ के मैदान , पहाड़ , और यहाँ के झरने आपको गजब की अनुभव देते है।  

हेब्बे फॉल्स -

वैसे तो अपने कई झरने देखे होंगे लेकिन कर्नाटक में स्थित ये झरना तो सबसे अलग ही है।  हेब्बे फॉल्स कर्नाटक में स्थित सबसे सुन्दर और सबसे ज्यादा देखे जाने वाले  झरनों में से एक है।  इसके चारों  तरफ हरियाली ही हरियाली है जो की इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देती है।  इस झरने का नज़ारा आपके मन को आकर्षित कर लेगा।  अगर आपको कभी भी कर्नाटक जाने का मौका मिले तो इस झरने की खूबसूरती को मत भूलना और यहाँ एक बार जरूर जाना।  

उम्मीद है की ये स्थान आपको जरूर पसंद आएंगे। अगर आप इनमे से कहीं भी जाएँ तो अपना अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर करियेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *